हरियाणा मेरा पानी मेरी विरासत योजना रजिस्ट्रेशन | Haryana Mera Pani Meri Virasat Scheme Form | Mera Pani Meri Virasat Yojana Apply | मेरा पानी मेरी विरासत योजना ऑनलाइन आवेदन
मेरा पानी मेरी विरासत योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने लांच की है. इस योजना के अंतर्गत हरियाणा में डार्क जोन वाले क्षेत्रों में धान की खेती को छोड़कर वैकल्पिक फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 7 हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जायेगी. Mera Pani Meri Virasat Yojana के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने जैसे आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, पात्रता आदि की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े.
Table of Contents
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की हरियाणा में कुछ राज्य डार्क जोन में हैं. जहां पिछले 12 वर्षों में भू-जल स्तर में पानी की गिरावट दोगुनी हुई है अर्थात जहां पानी की गहराई 20 मीटर थी, वह आज 40 मीटर हो गई है। इस योजना के पहले चरण में 19 ब्लॉक शामिल किये गए है, जिनमें भू-जल की गहराई 40 मीटर से ज्यादा है. जिन आठ ब्लॉकों में धान की रोपाई ज्यादा है उन ब्लॉकों में कैथल के सीवन और गुहला, सिरसा, फतेहाबाद में रतिया और कुरुक्षेत्र में शाहाबाद, इस्माइलाबाद, पिपली और बबैन शामिल हैं।
नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020 | राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2020 |
PM Kisan Samman Nidhi Yojana | भावांतर भरपाई योजना |
इसके आलावा मेरा पानी मेरी विरासत योजना में वह क्षेत्र भी शामिल होंगे जहाँ 50 हार्सपावर से अधिक क्षमता वाले ट्यूबवेल का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिन ब्लॉक में पानी 35 मीटर से नीचे है, वहां पंचायती जमीन पर धान की खेती की अनुमति नहीं मिलेगी। किसान धान की खेती के आलावा अन्य वैकल्पिक फसलें मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, तिल, कपास, सब्जी की खेती कर सकते हैं।
योजना का नाम | मेरा पानी मेरी विरासत योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानो को प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करना |
ये उपयोगी लेख देखना न भूले: सोलर पैनल लगवाएं मात्र 5000 रूपए में, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Solar Panel Application Form)
हरियाणा राज्य के इच्छुक लाभार्थी किसान जो मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए पंजीकरण करना चाहते है, उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा. जल्द ही इस योजना से सम्बंधित वेब पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा. जहाँ पर लाभार्थी किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, तथा योजना से सम्बंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का समाधान पा सकेंगे. इस योजना से सम्बंधित यदि हमें कोई जानकारी मिलती है तो इस लेख के माध्यम से आपको अवगत करा दिया जाएगा.