12वीं की बोर्ड परीक्षा के बाद छात्र बेहतर भविष्य की तलाश में लग जाते हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अपने करियर के लिए सही चुनाव करते हैं। आज जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल होती जा रही है, तकनीक हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनती जा रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मांग तेजी से बढ़ रही है। 12वीं सेशन में छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है।
भारत आने वाले वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आजकल, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में AI का उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमोबाइल, शिक्षा और परिवहन आदि में किया जाता है। आपको बता दें कि AI ने हमारे पेशेवर जीवन में प्रवेश कर लिया है और यह शुरुआती लोगों के लिए करियर के बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक कृत्रिम रूप से विकसित बौद्धिक क्षमता है। इस तकनीक की मदद से एक ऐसा सिस्टम बनाया जा सकता है जो इंसान की बुद्धि के बराबर हो। जॉन मैकार्थी को कृत्रिम बुद्धि के जनक के रूप में जाना जाता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर बनाने के लिए आपको कंप्यूटर साइंस और गणित का ज्ञान होना जरूरी है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने के बाद आप इसमें अपना करियर शुरू कर सकते हैं।
मुख्य संस्थान
- आईआईटी (खड़गपुर, दिल्ली, मुंबई, कानपुर)
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर
- नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली
- सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स, बैंगलोर
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैसूर
लाख में वेतन मिलेगा
बता दें कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक हाई लेवल करियर है। इसमें फ्रेशर को मोटी तनख्वाह भी मिलती है। इसकी शुरूआती कीमत 50,000 रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये तक होती है। बैंगलोर दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद सबसे पसंदीदा हैं। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कई कंपनियां हैं। ऐसे में छात्र 12वीं के बाद AI को एक विकल्प बना सकते हैं।