काजोल को हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। यहां काजोल ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। इस ब्लैक ड्रेस में काजोल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तभी से लोग कयास लगाने लगे कि काजोल प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल प्रेग्नेंट हैं। वह तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। अगर आप भी यह खबर सुनते हैं तो घबराएं नहीं। क्योंकि यह खबर झूठी है। काजोल की प्रेग्नेंसी को लेकर सामने आ रही खबरें महज एक अफवाह है।
काजोल के बारे में झूठी खबर
काजोल को हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। यहां काजोल ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। अंदर घुसते ही काजोल को पपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। करण जौहर ने एंट्रेंस पर काजोल की अगवानी की। काजोल ने करण को अपना फोन दिया और फिर पैपराजी के लिए पोज देने लगीं। इस ब्लैक ड्रेस में काजोल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद अटकलें लगने लगीं कि काजोल प्रेग्नेंट हो सकती हैं।
लोगों ने काजोल को किया ट्रोल
जबकि सच्चाई यह है कि काजोल प्रेग्नेंट नहीं हैं। इस ड्रेस में काजोल ने अपना बेली फैट दिखाया था। इसे देख यूजर्स प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। अब काजोल की ये फोटो और वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें बॉडी शेम करने लगे. कुछ लोगों ने काजोल के ड्रेस सेंस की भी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा- बेबी। एक और शख्स ने पूछा- क्या वो प्रेग्नेंट हैं? प्रेग्नेंसी की अटकलों को लेकर काजोल के फैंस ने उनका सपोर्ट किया।
एक यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगता काजोल प्रेग्नेंट हैं. दो बच्चों के बाद मेरा पेट भी ऐसा ही हो गया है। मुझे बहुत गुस्सा आता है जब लोग मुझसे कहते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। गंभीरता से, यह अपमान है। एक अन्य शख्स ने भी काजोल को मोटा बताकर उन्हें शर्मसार कर दिया। काजोल की प्रेग्नेंसी पर कई लोगों ने खुशी जताई।
कहा जाता है कि कुछ लोग कुछ कहेंगे, यह कहना लोगों का काम है। इसलिए आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है और इन झूठी बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। काजोल मां नहीं बनने वाली हैं। उसके पहले से ही दो बड़े बच्चे हैं। बेटा युग और बेटी न्यासा